एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1026 मामले, संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1026 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 50,000 को पार कर गयी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1026 मामले, संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 21 जुलाई गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1026 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 50,000 को पार कर गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 50,465 हो गयी । पिछले 24 घंटे में 34 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2201 हो गयी ।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 995 नए मरीज पाए गए, 62 की मौत: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में मंगलवार को 744 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी । अब तक 36,403 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में वर्तमान में 11,861 मरीज हैं और इनमें से 82 मरीजों की हालत गंभीर है । राज्य में अबतक 5,62,682 लोगों की जांच हुई है ।

यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.

उधर, अहमदाबाद में कोविड-19 के 199 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 24,767 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अहमदाबाद में छह और मरीजों की मौत हो गयी। यहां पर संक्रमण से 1557 लोगों की मौत हो चुकी है ।

ठीक होने के बाद 205 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी । अहमदाबाद में अब तक 19,413 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी मिल चुकी है ।

संक्रमण के 187 नए मामले अहमदाबाद शहर से और जिले के ग्रामीण हिस्से से 12 मामले आए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).