देश की खबरें | त्रिपुरा में कोरोना वायरस के 102 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में कम से कम 102 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद, राज्य में जानलेवा वायरस के मामलों की संख्या 622 हो गई है।

जियो

अगरतला, चार जून त्रिपुरा में कम से कम 102 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद, राज्य में जानलेवा वायरस के मामलों की संख्या 622 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 173 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 499 लोग कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं। सभी संक्रमितों का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा, " 728 नमूनों की आज जांच की गई और 102 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अधिकतर लोगों ने अन्यत्र की यात्रा की थी और वे संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। "

सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राज्य में अब तक 35,254 लोगों को 14 दिन के पृथकवास में भेजा गया है।

यह भी पढ़े | तबलीगी जमात मामले में 2200 से अधिक विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारत यात्रा पर 10 साल के लिए लगा बैन- रिपोर्ट.

बयान में बताया गया है कि फिलहाल, 13,267 लोगों को घर में ही निगरानी में रखा गया है।

बयान में बताया गया है कि त्रिपुरा में बृहस्पतिवार तक कुल 30,481 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड