देश की खबरें | चंदा इकट्ठा करके 100वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को दोबारा लगाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर गोवा के अरमबोल बीच में प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय संगठनों ने चंदा इकट्टा करके 100 वर्ष पुराने बरगद के एक पेड़ को दोबारा लगा दिया ।यह पेड़ भारी बारिश के कारण इस महीने उखड़ गया था।
पणजी, 21 अगस्त उत्तर गोवा के अरमबोल बीच में प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय संगठनों ने चंदा इकट्टा करके 100 वर्ष पुराने बरगद के एक पेड़ को दोबारा लगा दिया ।यह पेड़ भारी बारिश के कारण इस महीने उखड़ गया था।
तटीय राज्य में भारी बारिश के कारण पांच अगस्त को बरगद का पेड़ उखड़ गया था। जिसके बाद लोगों ने इसे फिर से लगाने के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया।
गोवा ग्रीन ब्रिगेड के समन्वयक एवरटिनो मिरांडा ने कहा कि पेड़ को वापस खड़ा करने के लिए धन इकट्ठा करने के वास्ते अभियान शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस अभियान से लगभग दो लाख रुपये इकट्ठा हुए और हैदराबाद से विशेषज्ञों को इसे दोबारा लगाने के लिए बुलाया गया।
उन्होंने बताया कि ‘वट फाउंडेशन’ के उदय कृष्ण ने पेड़ लगाने में मदद की और जेसीबी
मशीन से चार फुट गहरी जगह बना कर इसे दोबारा लगाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)