देश की खबरें | नैरोबी मक्खियों के संपर्क में आने से सिक्किम कॉलेज के 100 छात्र संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी सिक्किम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 100 छात्रों को नैरोबी मक्खियों के संपर्क में आने से गंभीर त्वचा संक्रमण का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गंगटोक, पांच जुलाई पूर्वी सिक्किम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 100 छात्रों को नैरोबी मक्खियों के संपर्क में आने से गंभीर त्वचा संक्रमण का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मूल रूप से पूर्वी अफ्रीका में पाई जाने वाली नैरोबी मक्खियां मझीतर स्थित सिक्किम मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान (एसएमआईटी) परिसर में तेजी से बढ़ रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि हाल में मक्खियों से संक्रमित हुए एक छात्र के हाथ की सर्जरी करनी पड़ी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मक्खियां देशी नहीं हैं, लेकिन प्रजनन के अनुकूल माहौल और पर्याप्त खाद्य आपूर्ति की तलाश में नए क्षेत्रों में आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये मक्खियां आमतौर पर फसलों को नष्ट कर देती हैं और कीटों को खा जाती हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ये मक्खियां काटती नहीं हैं, लेकिन किसी की त्वचा पर बैठने के दौरान उन्हें परेशान किया जाता है तो वे एक अम्लीय पदार्थ छोड़ती हैं, जिससे जलन होती है।

उन्होंने कहा कि मक्खियों को धीरे से उड़ा देना चाहिए और उन्हें न तो परेशान किया जाना चाहिए, न ही छूना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शरीर के जिस हिस्से पर ये मक्खियां बैठती हैं, उसे साबुन और पानी से धोना चाहिए।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संक्रमित छात्रों का इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। इसने कहा कि परिसर में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है और छात्रों को स्थिति से निपटने के लिए क्या करें एवं क्या न करें, इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MHADA लॉटरी 2026: मुंबई में 2640 घरों के लिए आवेदन शुरू; जानें स्थान, पात्रता और आवेदन की अंतिम तिथि