देश की खबरें | त्रिपुरा में भाजपा सरकार का 10 साल का प्रदर्शन माकपा के 30 साल के कामकाज पर भारी : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह 2028 के विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा में भाजपा और माकपा दोनों शासन का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि तब तक भाजपा का प्रदर्शन पूर्ववर्ती वामपंथी शासन की उपलब्धियों से अधिक होगा।

अगरतला, 22 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह 2028 के विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा में भाजपा और माकपा दोनों शासन का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि तब तक भाजपा का प्रदर्शन पूर्ववर्ती वामपंथी शासन की उपलब्धियों से अधिक होगा।

शाह ने यहां रवींद्र भवन में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वाम मोर्चा शासन के दौरान त्रिपुरा 35 वर्षों तक पिछड़ा रहा क्योंकि सरकार केवल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं के लिए काम करती थी।

शाह ने कहा, ‘‘त्रिपुरा ने भाजपा को दो बार जनादेश दिया है। तीसरी बार (2028 विधानसभा चुनाव) मैं अपने 10 साल के शासन का रिपोर्ट कार्ड लेकर आऊंगा और इसकी तुलना माकपा के 35 साल के शासन से करूंगा। मुझे उम्मीद है कि हमारा रिपोर्ट कार्ड वामपंथियों से बेहतर होगा।’’

मिजोरम से विस्थापित होने के बाद त्रिपुरा में पुनर्वासित किए गए ब्रू आदिवासियों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन ब्रू लोगों को देखकर खुश हूं, जो 23 वर्षों से (आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के रूप में) दयनीय जीवन जी रहे थे, अब वे त्रिपुरा में पानी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली और एलपीजी कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। वामपंथी सरकार ने ब्रू लोगों के बारे में नहीं सोचा, जबकि वे भी भारतीय हैं और एक सम्मानजनक जीवन जीने के हकदार हैं।’’

शाह ने कहा कि राज्य में पाइप से जलापूर्ति का दायरा 2018 में 2.86 प्रतिशत (जब भाजपा सत्ता में आई) से बढ़कर 2024 में 87 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे ही सुशासन कहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा अपने कुल कृषि उत्पादन का 70 प्रतिशत जैविक तरीके से उत्पादित करता है, लेकिन प्रमाणीकरण की समस्या रही है। मैं किसानों से इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय जैविक सहकारी लिमिटेड से जुड़ने का आग्रह करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी