विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक ‘‘बड़े आतंकवादी नेटवर्क’’ को ध्वस्त कर दिया और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह से जुड़े 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 25 जनवरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक ‘‘बड़े आतंकवादी नेटवर्क’’ को ध्वस्त कर दिया और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह से जुड़े 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘इस सप्ताह पूरे प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियानों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने लाहौर और पंजाब के अन्य शहरों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर योजनाबद्ध हमलों को नाकाम कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि लाहौर, रावलपिंडी, शेखपुरा, बहावलनगर, मियांवाली, सरगोधा और फैसलाबाद सहित जिलों में 163 खुफिया अभियान चलाए गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन अभियानों के परिणामस्वरूप 10 खतरनाक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में टीटीपी का एक बेहद खतरनाक आतंकवादी भी शामिल है, जिसे लाहौर में विस्फोटकों के साथ पकड़ा गया।’’

उनके पास से 3,000 ग्राम से अधिक विस्फोटक, 11 डेटोनेटर, 22 फुट सेफ्टी फ्यूज वायर, एक आईईडी और प्रतिबंधित साहित्यिक सामग्री बरामद की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी प्रमुख सरकारी इमारतों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ 10 मामले दर्ज किये गए हैं और जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड