देश की खबरें | राजधानी एक्सप्रेस से 10 संदिग्ध रोहिंग्या को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अवैध रोहिंग्या प्रवासी होने के संदेह में पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 13 जनवरी अवैध रोहिंग्या प्रवासी होने के संदेह में पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चे हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर 10 जनवरी को बांग्लादेश में कोमिल्ला से त्रिपुरा के सोनामुरा में प्रवेश किया था और 11 जनवरी को एक एजेंट की मदद से अगरतला से ट्रेन में सवार हुए थे।

वे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में कुतुपालोंग शिविर से भागे थे।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किये गए सभी लोगों को उचित विधिक कार्रवाई के लिये न्यू जलपाईगुड़ी में जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगरतला-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में ट्रेन अधीक्षक ने टिकट की जांच के दौरान उन्हें संदिग्ध पाया और रेलवे पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

मंगलवार को अपराह्न एक बजकर 40 मिनट पर जैसे ही ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची उन्हें पकड़कर तत्काल ट्रेन से उतार लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\