देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस पलटने से 10 पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए ले जा रही एक बस के छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रविवार को पलट जाने से कम से कम 10 जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जगदलपुर (छत्तीसगढ़), 21 अप्रैल मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए ले जा रही एक बस के छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रविवार को पलट जाने से कम से कम 10 जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने पहले बताया था कि घायल हुए लोग सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के कर्मी थे लेकिन बाद में जगदलपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लोग मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मी थे।

अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीदम-जगदलपुर रोड पर रायकोट गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और वहां चुनाव ड्यूटी के बाद सुरक्षाकर्मी फरसपाल (दंतेवाड़ा) से महासमुंद संसदीय क्षेत्र के गरियाबंद जा रहे थे जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है।

अधिकारी ने बताया कि बस में मध्य प्रदेश पुलिस के 36 कर्मी थे।

उन्होंने बताया कि बस के चालक ने सड़क पर अचानक आए एक मवेशी को बचाने के लिए बस को मोड़ा जिसके कारण वाहन पलट गया।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में बस में सवार कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायल कर्मियों को जगदलपुर के डिमरापाल स्थित एक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि उनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी