देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस के 10 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में सोमवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 847 हो गयी।

लेह, 22 जून लद्दाख में सोमवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 847 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पीसीबी की तरफ से पुष्टि, पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी कोरोना से पाए गए हैं पॉजिटिव: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोविड-19 के कारण अब तक यहां एक व्यक्ति की मौत हुयी है और 136 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं जिसके बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि 10 नए मामलों में आठ लेह से और दो करगिल से हैं। करगिल जिले में अब तक सबसे ज्यादा 557 मामले सामने आए हैं जबकि लेह जिले में 153 मामले आए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल टूटा, भारी भरकम मशीन लेकर जा रही ट्रक नदी में गिरी- देखें वीडियो.

करगिल में कुल 557 संक्रमित मामलों में से 54 अस्पताल में हैं और 383 लोग घरेलू पृथकवास में हैं जबकि 120 रोगी कोविड देखभाल केंद्रों (सीसीसी) में हैं।

उन्होंने बताया कि कि इसी तरह लेह में कुल 153 संक्रमित मामलों में से नौ कोविड ​​अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 144 लोग घर में पृथकवास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\