देश की खबरें | छततीसगढ़ में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के सामने दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), तीन नवंबर राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के सामने दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से चार 2018 में हुए नीलवाया नक्सली हमले में शामिल थे। इस हमले में तीन पुलिस कर्मियों और दूरदर्शन के कैमरामैन की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है.

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र में माओवादी नेताओं की खोखली विचारधारा और हिंसा से परेशान होकर तथा लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 10 नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जिला बल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पल्लव ने बताया आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से पांच पर कुल 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़े | Tips to Save Money: शॉपिंग के सीजन में मत करो पैसे बर्बाद, बचत के लिए फॉलों करें ये 5 आसान टिप्स.

उन्होंने बताया कि जिले में लोन वर्राटू अभियान के शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 187 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ‘लोन वर्राटू’ का अर्थ है ‘घर वापसी’।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार, माड़वी आत्या :20 वर्ष:, भीमा कोर्राम :22 वर्ष:, मुक्का माड़वी :26 वर्ष: और नरेश मरकाम :23 वर्ष: के खिलाफ 2018 में जिले के नीलवाया गांव के करीब नक्सली हमले में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि नक्सली आत्या पर दो लाख रूपए तथा माड़वी और कोर्राम पर एक—एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा माओवादियों के एरिया कमेटी सदस्य कोसा मड़कम पर पांच लाख रूपए तथा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष देवा मंडावी :22 वर्ष: पर एक लाख रूपए इनाम है।

पल्लव ने बताया कि आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दस—दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। वहीं राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत भी उनकी मदद की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में नक्सलियों को उनके घर वापस बुलाने के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। गोंडी बोली के इस वाक्य का अर्थ घर वापस लौट आओ होता है। इस अभियान के तहत नक्सलियों के गृह ग्राम में पोस्टर बैनर लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट