देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में 10 और लोगों की कोविड-19 से मौत, 463 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से 463 और लोगों के संक्रमिति होने की पुष्टि होने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 24 हजार के पार यानि 24,390 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, आठ अगस्त जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से 463 और लोगों के संक्रमिति होने की पुष्टि होने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 24 हजार के पार यानि 24,390 हो गई है।

वहीं, इस अवधि में 10 और मरीजों की मौत होने के साथ जम्मू-कश्मीर कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अबतक 459 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली के टिग्री इलाके के जेजे कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सभी 10 मौतें कश्मीर घाटी में दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में 7,264 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 16,667 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या 26 हुई, सीएम पिनारयी विजयन ने की पुष्टि.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जो नये मामले सामने आए हैं, उनमें से 81 मरीज जम्मू क्षेत्र के हैं जबकि 382 कश्मीर घाटी के हैं।

उन्होंने बताया कि 46 संक्रमित ऐसे हैं जो हाल में केंद्र शासित प्रदेश लौटे थे।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक 178 नये मामले श्रीनगर जिले में सामने आए जबकि 61 मामले के साथ बडगाम दूसरे स्थान पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\