देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 333 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 282 हो गई है।

जियो

जयपुर, 13 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 282 हो गई है।

इसके साथ ही 333 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12,401 हो गयी। इनमें से 2782 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

यह भी पढ़े | पतंजलि ने किया कोरोना वायरस की दवा खोजने का दावा किया, आचार्य बालकृष्ण बोले ‘आयुर्वेद से इलाज मुमकिन’.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो तथा भरतपुर और जयपुर में चार-चार और संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अन्य राज्यों के दो संक्रमितों की मौत यहां हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 282 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 127 हो गयी है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12 और भरतपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 18 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के राजस्थान में 333 नए मरीज पाए गए, 10 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शनिवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 27 लोग संक्रमित पाये गये है। राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 2505 पहुंच गई है।

वहीं शनिवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 333 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 75, पाली में 62, भरतपुर में 39, जयपुर में 27, सीकर में 16, धौलपुर में 14, सिरोही में 13, झुंझुनू में 12, अजमेर और नागौर में 11-11, जालौर में आठ, चुरू और दौसा में सात-सात, बाड़मेर में पांच नये रोगी भी शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट