देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2184 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2066 तक पहुंच गया जबकि रविवार को 2184 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,25,817 हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 15 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2066 तक पहुंच गया जबकि रविवार को 2184 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,25,817 हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हुई है, जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 2066 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता ने नाथूराम गोडसे को महान देशभक्त बताकर दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने जेपी नड्डा से मांगा जवाब.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 396, जोधपुर में 204,अजमेर में 156, बीकानेर में 151, कोटा में 117, भरतपुर में 97, उदयपुर में 80 व पाली में 78 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,05,414 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद कल से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे मुंबादेवी मंदिर और शिरडी साईं बाबा संस्थान, तैयारियां हुई पूरी.

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेाश में रविवार को संक्रमण के 2184 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,25,817 हो गयी जिनमें से 18,337 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को सामने आये नये मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 498, जोधपुर में 443,अलवर में 157, कोटा में 146, नागौर में 97, बीकानेर—गंगानगर में 91—91, संक्रमित शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO