देश की खबरें | पंजाब में 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को छह उपायुक्तों (डीसी) समेत 10 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया।

चंडीगढ़, 29 जनवरी पंजाब सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को छह उपायुक्तों (डीसी) समेत 10 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लुधियाना की डीसी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुरभि मलिक को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी के रूप में तैनात किया गया है।

शौकत अहमद पर्रे पटियाला के डीसी होंगे। वह साक्षी साहनी की जगह लेंगे, जिन्हें लुधियाना का डीसी बनाया गया है।

इसके अनुसार एच. एस. सूदन को रूही दुग्ग के स्थान पर मुक्तसर का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि जसप्रीत सिंह को बठिंडा के डीसी का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अनुसार आदित्य उप्पल को पठानकोट का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि अमरप्रीत कौर संधू को जालंधर विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अनुसार अमित कुमार को कपूरथला का डीसी जबकि गौतम जैन को जालंधर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार हरप्रीत सिंह को अमृतसर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\