देश की खबरें | बलिया में किशोरी के बैंक खाते में आए 10 करोड़ रुपये : पुलिस से की शिकायत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में बांसडीह क्षेत्र की रहने वाली एक निरक्षर किशोरी के बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये जमा होने से सनसनी फैल गई। किशोरी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
बलिया, 22 सितंबर बलिया जिले में बांसडीह क्षेत्र की रहने वाली एक निरक्षर किशोरी के बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये जमा होने से सनसनी फैल गई। किशोरी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
बांसडीह इलाके के रूकूनपुरा गांव की सूबेदार साहनी की पुत्री सरोज ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता हैं। वह कल खाते में लेनदेन करने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में जमा धनराशि नौ करोड़ 99 लाख 4736 रूपये है। इस जानकारी के बाद किशोरी के होश उड़ गये। सरोज बांसडीह कोतवाली पहुंची और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में 18.52 डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सरोज ने शिकायती पत्र में कहा है कि इलाहाबाद बैंक में वर्ष 2018 में उसका खाता खुला है। दो वर्ष पूर्व ही कानपुर देहात जनपद के पाकरा गांव के नीलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड और फोटो देने को कहा जो उसने उसे दिये गये पते पर भेजे थे। उसे नहीं मालूम कि वह धन कहां से आया है।
सरोज ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि नीलेश के जिस मोबाइल नम्बर से उसकी बातचीत होती थी वह अब स्वीच ऑफ बता रहा है।
यह भी पढ़े | Sharad Pawar on Income Tax Notice: शरद पवार ने आईटी नोटिस पर कहा-वे कुछ लोगों से प्यार करते हैं.
इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा के प्रबंधक सरोज कुमार सिंह ने बताया कि सरोज के खाते में दस-बीस हजार करके कई बार राशि जमा हुई और निकले हैं।
बांसडीह कोतवाली के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)