खेल की खबरें | भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद में 10 बड़े स्टेडियम बनाए जाएंगे: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में 316.82 करोड़ रुपये के ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की आधारशिला रखी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराया।

अहमदाबाद, नौ मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में 316.82 करोड़ रुपये के ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की आधारशिला रखी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के करीब स्थित सरदार पटेल खेल परिसर में 10 बड़े स्टेडियम बनाए जाएंगे।

शाह ने कहा, ‘‘भारत ने इन 10 परिसरों में 2036 ओलंपिक खेल आयोजित करने का संकल्प लिया है। गुजरात ने ओलंपिक की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। ’’

शाह ने कहा कि ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ गुजरात के पैरा एथलीटों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्र दिव्यांगों की ताकत के लिए एक मंच प्रदान करेगा। पहले लोग दिव्यांगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे जिससे उनमें हीनता की भावना पैदा होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को सम्मानजनक शब्द ‘दिव्यांग’ देकर उनमें आत्मविश्वास जगाया है। ’’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेल सभी के लिए’ के मंत्र को साकार करने के लिए गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में खेल क्षेत्र के लिए कई नई पहल की हैं जिसकी वजह से राज्य में देश का सबसे ज्यादा खेल बुनियादी ढांचा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘2002 में गुजरात का खेल बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये था जो आज बढ़कर 352 करोड़ रुपये हो गया है। यह बजट ही खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\