देश की खबरें | दिल्ली चिड़ियाघर में विभिन्न राज्यों से आएंगे 10 जानवर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली चिड़ियाघर में एक गैंडा, एक बाघिन और मगरमच्छ समेत 10 जानवर आदान-प्रदान कार्यक्रम के जरिए दूसरे राज्यों से लाए जाएंगे । पिछले दो साल में चिड़ियाघर में कई जानवरों की मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली चिड़ियाघर में एक गैंडा, एक बाघिन और मगरमच्छ समेत 10 जानवर आदान-प्रदान कार्यक्रम के जरिए दूसरे राज्यों से लाए जाएंगे । पिछले दो साल में चिड़ियाघर में कई जानवरों की मौत हुई है।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि कई सारे नए उपायों के जरिए पिछले छह महीने में चिड़ियाघर में जानवरों की मृत्यु दर में करीब 45 प्रतिशत की गिरावट आयी है ।

यह भी पढ़े | PM-CARES Fund Row: अधीर रंजन चौधरी ने पूछा- COVID-19 महामारी से निपटने के स्वास्थ्य मंत्रालय को पीएम केयर्स फंड से मिला कितना पैसा? डॉ हर्षवर्धन ने दिया ये जवाब.

पांडे ने बताया, ‘‘वर्तमान में चिड़ियाघर में जानवरों की 83 प्रजातियां हैं । जानवरों की 10 से ज्यादा और प्रजातियों को शामिल करने का कार्य चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि जैविक उद्यान में चंडीगढ़ के छतबीर चिड़ियाघर से चिंकारा के एक जोड़े को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों चिड़ियाघरों के बीच पक्षियों का भी आदान-प्रदान होगा। इकलौते चिंकारा की पिछले साल 14 जून को मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक 2020 पारित: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली चिड़ियाघर कानपुर से शुतुरमुर्ग भी लाने की योजना बना रहा है । चार साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में एकमात्र शुतुरमुर्ग की मौत हो गयी थी।

पांडे ने कहा कि प्रजनन के मकसद से उत्तरप्रदेश से एक बाघिन को तथा पटना से एक गैंडा को लाने का प्रयास चल रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय प्राधिकारों ने इस संबंध में उत्तरप्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

अधिकारियों के मुताबिक चिड़ियाघर में फिलहाल दो मादा गैंडे हैं वहीं पटना चिड़ियाघर में 12 गैंडे हैं ।

घड़ियाल को भी लाने की चर्चा चल रही है।

चिड़ियाघर में एक भी जिराफ या जेबरा नहीं हैं। पांडे ने बताया, ‘‘ जिराफ जैसे जानवरों को लाने की प्रक्रिया थम गयी है लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\