देश की खबरें | एमसीडी में मनोनीत किये गए 10 ‘एल्डरमेन’ भाजपा कार्यकर्ता हैं: आप का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि शुक्रवार को होने वाले महापौर पद के चुनाव से पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मनोनीत किये गए 10 ‘एल्डरमेन’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता हैं और एमसीडी ने उनके नाम दिल्ली सरकार को दरकिनार करते हुए सीधे उपराज्यपाल को भेज दिए।

नयी दिल्ली, चार जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि शुक्रवार को होने वाले महापौर पद के चुनाव से पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मनोनीत किये गए 10 ‘एल्डरमेन’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता हैं और एमसीडी ने उनके नाम दिल्ली सरकार को दरकिनार करते हुए सीधे उपराज्यपाल को भेज दिए।

आप विधायक आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस तरह उपराज्यपाल को नाम भेजे गए, उसमें दिल्ली सरकार को दरकिनार किया गया। उन्होंने कहा कि उचित प्रक्रिया यह है कि सरकार उपराज्यपाल को नाम भेजती है।

‘एल्डरमेन’ उन लोगों को कहा जाता है जो अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ होते हैं। हालांकि, महापौर चुनाव में उनके पास मतदान का अधिकार नहीं होता है।

आतिशी ने कहा, ‘‘मैं भाजपा से ये घटिया चालें रोकने का आग्रह करती हूं। सभी 10 ‘एल्डरमेन’ भाजपा कार्यकर्ता हैं। यह एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के काम को रोकने का एक प्रयास है। ये ‘एल्डरमैन’ विभिन्न समितियों का हिस्सा होंगे और एमसीडी के काम को बाधित करेंगे।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘भाजपा को आप को एमसीडी चलाने का मौका देकर जनादेश का सम्मान करना चाहिए। कृपया दिल्ली के फैसले का सम्मान करें।’’

चार दिसंबर के निकाय चुनावों के बाद शुक्रवार को पहली बार निगम सदन आहूत किया जाएगा जब सभी नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और महापौर एवं उप महापौर चुने जाएंगे।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करके कहा कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा 10 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी