देश की खबरें | आंध्र प्रदेश की कोल्लेरू झील में इस मौसम में 10 लाख प्रवासी पक्षियों के आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोल्लेरू झील का अधिकतर क्षेत्र पहले से करीब छह लाख प्रवासी पक्षियों के कलरव से गूंज रहा है और इस संख्या के बढ़कर 10 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि रामसर स्थल को अधिक से अधिक पक्षी ठंड के मौसम में अपना निवास स्थान बनाने को तैयार हैं।

एलुरु (आंध्र प्रदेश), 17 दिसंबर आंध्र प्रदेश में कोल्लेरू झील का अधिकतर क्षेत्र पहले से करीब छह लाख प्रवासी पक्षियों के कलरव से गूंज रहा है और इस संख्या के बढ़कर 10 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि रामसर स्थल को अधिक से अधिक पक्षी ठंड के मौसम में अपना निवास स्थान बनाने को तैयार हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ग्लॉसी आइबिस, ओपन बिल्ड स्टॉर्क, पर्पल मूरहेन और पेंटेड स्टॉर्क यहां अपना घोंसला बनाने के लिए आ रहे हैं, जिनमें से कई भीषण सर्दी के लिए मशहूर रूस और साइबेरिया से उड़ान भर कर आ रहे हैं।

अपने गृह क्षेत्र में भीषण ठंड से बचने के लिए कई प्रवासी पक्षी कोल्लेरू पहुंच रहे हैं और कई के आगामी हफ्तों में पहुंचने की संभावना है।

यह एक प्राकृतिक घटना है जिसके तहत प्रवासी पक्षी ठंड के मौसम के दौरान घोंसले बनाने और प्रजनन के उद्देश्य से हजारों किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। ये पक्षी रूस, साइबेरिया और यूरोप के ठंडे इलाकों से आते हैं।

कोल्लेरू देश में ताजा पानी की सबसे बड़ा झील है जो कृष्णा और गोदावरी नदियों के डेल्टा के बीच स्थित है।

अधिकारियों ने कहा कि मछली के रूप में उपलब्ध भोजन और प्रजनन के लिए अनुकूल जलवायु परिस्थिति के कारण ठंड के दौरान ये पक्षी यहां आते हैं।

वन रेंज अधिकारी (वन्यजीव), एलुरु एस वी के कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘पहले से ही छह लाख पक्षी यहां मौजूद हैं। आगामी दिनों में यह संख्या बढ़कर 10 लाख तक पहुंच सकती है। पारिस्थितिकी संतुलन के लिए प्रवासी पक्षियों के महत्व पर स्थानीय लोगों को जागरूक करने और शिकारियों पर कड़ी निगरानी रखने के सरकार के लगातार प्रयास अब रंग ला रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान