देश की खबरें | सड़क हादसों में हर साल 1.5 लाख मौतें, 2024 तक यह तादाद घटाकर आधी करेंगे : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने देश में सड़क हादसों की वजह से हर साल होने वाली करीब 1.5 लाख मौतों को 2024 तक घटाकर आधी करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में करोड़ों रुपये खर्चकर ‘‘ब्लैक स्पॉट’’(वे स्थान जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं) हटाने का काम जारी है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक अगस्त केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने देश में सड़क हादसों की वजह से हर साल होने वाली करीब 1.5 लाख मौतों को 2024 तक घटाकर आधी करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में करोड़ों रुपये खर्चकर ‘‘ब्लैक स्पॉट’’(वे स्थान जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं) हटाने का काम जारी है।

यहां गैर सरकारी संगठन ‘जन आक्रोश’ के कार्यक्रम में गडकरी ने बताया कि देश में हर साल पांच लाख सड़क हादसों में करीब 1.5 लाख लोगों की मौत होती है, जबकि तीन लाख व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘हमने तय किया है कि 2024 की समाप्ति से पहले हम देश में सड़क हादसों और इनमें होने वाली मौतों की तादाद कम से कम 50 फीसद घटाएंगे।’’

गडकरी ने कहा कि इस लक्ष्य के तहत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के ‘ब्लैक स्पॉट’ हटाने के लिए अब तक 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से सरकार 15,000 करोड़ रुपये की अन्य योजना पर भी काम कर रही है।

गडकरी ने बताया कि इस योजना की रकम राज्य सरकारों को भी देने का फैसला किया गया है कि ताकि वे अपने तहत आने वाली सड़कों से ‘‘ब्लैक स्पॉट’’ हटाएं।

सड़क परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि ‘‘भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम’’ के तहत गाड़ियों को सुरक्षा के वैश्विक पैमानों पर परख कर "स्टार रेटिंग" दी जाएगी। उन्होंने बताया,‘‘वाहन विनिर्माता कंपनियों के हर नये मॉडल को बाजार में उतरने से पहले इस परीक्षा से गुजरना होगा कि यह गाड़ी सड़क दुर्घटना होने पर भिड़ंत की स्थिति में इसमें सवार यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। कार का कोई नया मॉडल सस्ता हो या महंगा, दोनों को इस कसौटी पर कसा जाएगा।’’

गडकरी ने आम लोगों, खासकर युवाओं से यातायात के नियम-कानून मानने की अपील करते हुए कहा,‘‘हमारी सबसे बड़ी समस्या है कि लोगों में (यातायात) कानून के प्रति सम्मान और डर नहीं है। लोग (कानून के पालन की) चिंता नहीं करते और इस कारण हमें (सड़क हादसों में) जानें गंवानी पड़ रही हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सड़क सुरक्षा के वास्ते आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें हरसंभव मदद का हाल ही में भरोसा दिलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\