देश की खबरें | सेना के अधिकारी से 1.41 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच लोगों ने खुद को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का अधिकारी बता कर एक सैन्य अधिकारी से 1.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
जम्मू, 29 अगस्त पांच लोगों ने खुद को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का अधिकारी बता कर एक सैन्य अधिकारी से 1.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
अपराध शाखा ने शनिवार को बताया कि साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों ने अधिकारी को कनाडा की कंपनी में पैसा निवेश करने पर 16 साल के बाद 10 करोड़ रुपये की निश्चित राशि वापस दिलाने का लालच दिया।
यह भी पढ़े | National Small Industry Day 2020: आत्मनिर्भरता के साथ रफ्तार पकड़ रहा एमएसएमई सेक्टर.
अपराध शाखा ने यहां जारी बयान में कहा कि अधिकारी की शिकायत के बाद धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
बयान के मुताबिक आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विवेक कुमार, श्याम पाल और पुष्पेंद्र एवं दिल्ली निवासी जगदीश चंद्र शर्मा एवं जयकांत कुमार के तौर पर की गई है।
यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.
जम्मू के गांधीनगर में दी गई लिखित शिकायत में लेफ्टिनेंट कर्नल सरदार सिंह स्मोत्रा ने बताया कि आरोपियों ने खुद को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का अधिकारी बताया और कनाडियाई कंपनी के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर)में सावधि निवेश करने पर 16 साल के बाद 10 करोड़ रुपये की निश्चित राशि देने का लालच दिया।
ले़फ्टिनेंट कर्नल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनसे कभी मुलाकात नहीं की। उन्होंने टेलीफोन से बात की थी औरआरटीजीएस से किस्तों में धन अपने खातों में हस्तांतरित कराए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)