जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया की 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी बिड़ला ग्रुप होल्डिंग्स को हस्तांतरित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिड़ला टीएमटी होल्डिंग्स के पास मौजूद वोडाफोन आइडिया के लगभग 35.37 करोड़ शेयर यानी 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी विलय योजना को एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद बिड़ला ग्रुप होल्डिंग्स को हस्तांतरित कर दी गई है।

नयी दिल्ली, 28 मई बिड़ला टीएमटी होल्डिंग्स के पास मौजूद वोडाफोन आइडिया के लगभग 35.37 करोड़ शेयर यानी 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी विलय योजना को एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद बिड़ला ग्रुप होल्डिंग्स को हस्तांतरित कर दी गई है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने मंगलवार को बीएसई को इसकी सूचना दी। इस बदलाव के बावजूद वीआईएल में आदित्य बिड़ला समूह की कुल हिस्सेदारी अपरिवर्तित बनी हुई है।

दूरसंचार कंपनी में आदित्य बिड़ला समूह की कुल हिस्सेदारी 15.01 प्रतिशत पर स्थिर है जबकि कंपनी में कुल प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 38.17 प्रतिशत पर बनी हुई है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की कोलकाता और मुंबई की पीठ ने बिड़ला फैमिली इन्वेस्टमेंट्स, बिड़ला टीएमटी होल्डिंग्स, उमंग कमर्शियल कंपनी, आदित्य बिड़ला ऑनलाइन फैशन, इन्फोसाइबर इंडिया और सनबीम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स की बिड़ला ग्रुप होल्डिंग्स के साथ विलय की योजना को मंजूरी दी थी।

विलय योजना के अमल में आने के बाद हस्तांतरणकर्ता कंपनियों की सभी संपत्तियां और देनदारियां 24 मई, 2024 (प्रभावी तिथि) को बिड़ला ग्रुप होल्डिंग्स को हस्तांतरित और समाहित कर दी गई हैं।

इसके साथ ही अब बिड़ला ग्रुप होल्डिंग्स को वोडाफोन आइडिया के प्रवर्तक के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\