देश की खबरें | हेमताबाद के विधायक की मौत : ममता ने कोविंद को बताया कि यह आत्महत्या है न कि हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के एक विधायक की ‘‘राजनीतिक हत्या’’ पर ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोविंद को पत्र लिखकर दावा किया कि भगवा पार्टी ने ‘‘तथ्यों को तोड़ मरोड़कर’’ पेश किया होगा।

कोलकाता, 15 जुलाई भाजपा के एक विधायक की ‘‘राजनीतिक हत्या’’ पर ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोविंद को पत्र लिखकर दावा किया कि भगवा पार्टी ने ‘‘तथ्यों को तोड़ मरोड़कर’’ पेश किया होगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले को उचित जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े | India-EU Summit: पीएम मोदी ने कहा- मैं आशा करता हूं कि इस वर्चुअल समिट के माध्यम से हमारे सम्बन्धों को गति मिलेगी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन की अध्यक्षता में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी बुधवार को राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मुलाकात कर उन्हें मामले के तथ्यों से अवगत कराया।

पत्र में बनर्जी ने राज्य पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दीबेंद्र नाथ राय की मौत ‘‘संदिग्ध आत्महत्या का मामला है और राजनीतिक मामला नहीं लगता जैसा कि भाजपा दिखा रही है।’’

यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली को मुस्लिम नेताओं ने लगाई फटकार, भगवान राम पर दिया था बेतुका बयान.

पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं खास तथ्य की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए विवश हूं। यह भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आपकी बैठक के संदर्भ में है जिसने आपके समक्ष कुछ तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया होगा।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला बताया है और यह धन के लेनदेन का स्थानीय मामला हो सकता है। मृतक की जेब में मिले पत्र में दो ऐसे लोगों के नाम भी लिखे हैं जो कथित तौर पर इलाके में धन के लेनदेन की ऐसी गतिविधियों से जुड़े पाए गए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर दिनाजपुर जिले में हेमताबाद के विधायक राय की मौत के फौरन बाद विस्तृत जांच के लिए सोमवार को ‘‘सभी आवश्यक कार्रवाई’’ की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उचित जांच के लिए पहले ही मामला सीआईडी को सौंप दिया है।’’

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करना चाहूंगी कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां हम हमेशा सभी राजनीतिक दलों, उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं।’’

राज्य सीआईडी ने कथित सुसाइड नोट में लिखे दो लोगों में से एक को मंगलवार को हिरासत में लिया था। यह सुसाइड नोट विधायक की कमीज की जेब से मिला था। उनका शव उनके घर के पास एक बाजार में एक बंद दुकान में फंदे से लटका मिला था।

राय के परिवार और पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह ‘‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई निर्मम हत्या’’ है।

भाजपा ने ‘‘राजनीतिक हत्या’’ का विरोध करते हुए मंगलवार को उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया और सीबीआई जांच की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\