देश की खबरें | हाथरस : अहमदाबाद में काम पर नहीं आए सफाई कर्मचारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के करीब 20,000 सफाई कर्मचारी उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार और मौत की घटना के विरोध में मंगलवार को काम पर नहीं आए।
अहमदाबाद, छह अक्टूबर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के करीब 20,000 सफाई कर्मचारी उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार और मौत की घटना के विरोध में मंगलवार को काम पर नहीं आए।
शहर में सफाई कर्मचारियों के संघ अहमदाबाद म्युनिसिपल सर्वेंट्स एसोसिएशन (एएमएसए) ने दावा किया कि उनकी एक दिन की ‘हड़ताल’ सफल रही, वहीं स्थानीय निकाय के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य कामकाज प्र्रभावित नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.
नगर उपायुक्त सी.आर. खारसान ने कहा, ‘‘आज की हड़ताल में सभी लोग अनुपस्थित नहीं थे। कई कर्मचारी सुबह अपने काम पर आए और ज्ञापन सौंपने के बाद लौट गए। इसे पूर्ण हड़ताल नहीं कहा जा सकता है। चूंकि हमारा काम प्रभावित नहीं हुआ, इसलिए हमने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।’’
संघ के महासचिव कल्पेश मकवाना ने दावा किया कि सभी 20,000 कर्मचारी काम पर नहीं गए थे।
उन्होंने बताया कि हाथरस के पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
सूचना के अनुसार, जामनगर सहित सौराष्ट्र क्षेत्र के कई शहरों में भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)