देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने नूंह से 128 किलो गांजा बरामद किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने प्रदेश के नूंह जिले से करीब 128 किलो गांजा एवं 4800 बोतल सिरप बरामद किया है । यह सिरप प्रतिबंधित दवाइयों की श्रेणी में आता है । हरियाणा पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
चंडीगढ़, 12 जून हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने प्रदेश के नूंह जिले से करीब 128 किलो गांजा एवं 4800 बोतल सिरप बरामद किया है । यह सिरप प्रतिबंधित दवाइयों की श्रेणी में आता है । हरियाणा पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने तहसीलदार के साथ मिल कर भजलका गांव के एक निवासी के घर पर छापा मारा ।
प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से प्लास्टिक के सात थैले मिले जिसमें से 127.8 किलो गांजा बरामद किया गया ।
उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुचंने के बाद घर के सभी सदस्य भाग गये, हालांकि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4800 बोलत प्रतिबंधित सिरप बरामद किया है ।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित धाराओं अधीन अलग अलग मामले दर्ज किये गये हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)