देश की खबरें | हमने प्रत्येक राज्य से एक खेल को चुनने को कहा है : रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने ओलंपिक में ज्यादा से ज्यादा पदक हासिल करने की मुहिम के अंतर्गत प्रत्येक राज्य से एक एक खेल चुनने और इसके विकास पर ध्यान लगाने को कहा है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने ओलंपिक में ज्यादा से ज्यादा पदक हासिल करने की मुहिम के अंतर्गत प्रत्येक राज्य से एक एक खेल चुनने और इसके विकास पर ध्यान लगाने को कहा है।

रीजीजू ने एसोचैम द्वारा आयोजित वेबिनार ‘फिट इंडिया के लिये कारपोरेट भारत की भूमिका’ में कहा कि कारपोरेट क्षेत्र से भी ऐसा करने को कहा जायेगा।

यह भी पढ़े | बिहार के मुख्यमंत्री के आवास पर ‘‘वेंटिलेटर युक्त अस्पताल’’ संबंधी आदेश वापस लिया गया.

रीजीजू ने कहा, ‘‘हमने राज्यों को एक खेल चुनने को लिखा है। उदाहरण के तौर अगर मणिपुर मुक्केबाजी और सेपकटकरा को चुनता है तो वह फुटबॉल या तीरंदाजी भी चुन सकता है लेकिन उसने जो भी खेल चुना है, उस पर ध्यान लगाना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ नीति बदलाव भी किये हैं जैसे प्रत्येक कारपोरेट को एक निश्चित स्पर्धा को अपनाने और इस पर ध्यान लगाने की सलाह दी जायेगी। लेकिन इससे आपको अन्य खेलों की मदद करने से नहीं रोका जायेगा। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 16883 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 61.53% पहुंचा: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रीजीजू ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में कई स्पर्धाओं पर ध्यान लेने की काबिलियत है अगर सभी राज्य एक एक खेल अपना लें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 36 राज्य हैं और अगर हम 36 देशों की तरह कुछ खेल स्पर्धाओं पर ध्यान लगाने पर काम शुरू कर दें तो इससे हमें नतीजा मिल जायेगा। ’’

खेल मंत्री ने दोहराया कि भारत 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक में पदक तालिका में शीर्ष 10 में पहुंच सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\