सुंदरवन में बाघों की संख्या 88 से बढ़कर 96 हुई: अधिकारी

अधिकारी ने कहा कि राज्य का वन विभाग इस वर्तमान आंकड़े पर नवम्बर 2019 से जनवरी 2020 तक करायी गई गणना के आधार पर पहुंचा है।

जमात

कोलकाता, छह मई पश्चिम बंगाल के सुंदरवन बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है जिसके पूर्व में 88 होने का अनुमान लगाया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य का वन विभाग इस वर्तमान आंकड़े पर नवम्बर 2019 से जनवरी 2020 तक करायी गई गणना के आधार पर पहुंचा है।

सुंदरवन के मुख्य वन्यजीव वार्डन रविकांत सिन्हा ने पीटीआई को बताया कि वर्तमान में सुंदरवन में बाघों की संख्या 96 है।

उन्होंने कहा कि सुंदरवन में ‘रायल बंगाल टाइगर’ की 2019 में जारी संख्या 88 थी।

उन्होंने कहा, ‘‘बाघों की गणना कभी भी सटीक नहीं हो सकती। हालांकि यह खुशी की बात है कि सुंदरवन में बाघों की संख्या बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि नवीनतम गणना ‘कैमरा ट्रैपिंग’ तकनीक का इस्तेमाल करके की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू