जरुरी जानकारी | विकास के लिए एआई में विशाल संभावनाएं: प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) में विकास के लिए विशाल संभावनाएं हैं और भारत अपने कुशल पेशेवरों की मदद से इस अवसर का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) में विकास के लिए विशाल संभावनाएं हैं और भारत अपने कुशल पेशेवरों की मदद से इस अवसर का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने ‘रेज 2000 शिखर सम्मेलन’ में कहा कि प्रस्तावित डेटा संरक्षण कानून से देश की डेटा अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

प्रसाद ने आगे कहा कि एआई तभी सार्थक होगा, जब यह आम भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी का विकास जारी है... हम एआई का स्वागत करते हैं क्योंकि इसमें विकास करने की क्षमता है और ये समानता और आपूर्ति को बढ़ावा देता है... हम यह भी चाहते हैं कि एआई विकास के इस समावेशी चरित्र को और बढ़ावा दे।’’

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

उन्होंने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियां विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी हैं और साथ ही भरोसा जताया कि देश के कुशल पेशेवरों का एक बड़ा हिस्सा न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर में एआई पारिस्थितिकी तंत्र का प्रबंधन करेगा।

उन्होंने आयुष्मान भारत, जीएसटी और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) का उदाहरण देकर बताया कि सरकार ने सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में किस तरह प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है।

प्रसाद ने कहा कि सरकार व्यापक विचार-विमर्श के बाद डेटा संरक्षण कानून तैयार कर रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विधेयक जल्द ही संसद से पारित हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\