विदेश की खबरें | बेलारूस : राष्ट्रपति चुनाव के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 1,000 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के खिलाफ ताजा प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 1,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

मिंस्क, 12 अगस्त बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के खिलाफ ताजा प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 1,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओल्गा चोमोडोनोवा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार, दिन और रात में बेलारूस के करीब 25 शहरों में रैलियां हुईं। हजारों की संख्या में लोग तीन रातों से राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के खिलाफ राजधानी मिंस्क और अन्य शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Russia's COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाई पहली कोरोना वैक्सीन, जानें विश्व को इस दवा से कितनी है उम्मीद.

केन्द्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, रविवार को हुए मतदान में राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको 80 प्रतिशत मत के साथ छठी बार पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान काफी लोकप्रिय विपक्षी उम्मीदवार स्वित्लाना सिखानोउस्काया को महज 10 प्रतिशत वोट मिले हैं।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

लुकाशेंको पिछले 26 साल से बेलारूस के राष्ट्रपति के पद पर बने हुए हैं।

चुनाव के बाद हो रहे प्रदर्शनों को रेाकने के लिए तैनात पुलिस ने भीड़ के खिलाफ लाठी, आंसू गैस के गोले और रबड़ बुलेट का प्रयोग किया है।

सोमवार को मिंस्क में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\