विदेश की खबरें | पाकिस्तान : महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर ‘विद्वेषपूर्ण’ हमलों से सुरक्षा मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की कुछ महिला पत्रकारों और टिप्पणीकारों ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया है कि सरकार की आलोचना करने के लिए उन पर सोशल मीडिया में ‘विद्वेषपूर्ण’’ हमले किए जा रहे हैं।

इस्लामाबाद, 12 अगस्त पाकिस्तान की कुछ महिला पत्रकारों और टिप्पणीकारों ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया है कि सरकार की आलोचना करने के लिए उन पर सोशल मीडिया में ‘विद्वेषपूर्ण’’ हमले किए जा रहे हैं।

विभिन्न मीडिया हाउसों और माध्यमों से ताल्लुक रखने वाली 16 महिला पत्रकारों ने ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में कहा कि ऐसे हमले उनके लिए अपना पेशेवर कर्तव्य निभाना ‘‘बहुत मुश्किल बना रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Russia's COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाई पहली कोरोना वैक्सीन, जानें विश्व को इस दवा से कितनी है उम्मीद.

बयान में कहा गया है, ‘‘इन हमलों में अलग विचार रखने वाली महिलाओं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार की आलोचना करने वाली खबरों पर काम करने वाली और खासतौर से कोरोना वायरस संक्रमण जुड़ी खबरों पर काम करने वाली पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है।’’

बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मेहमाल सरफराज, बेनजीर शाह, आस्मा शिराजी, रीमा अमेर और मुनीज जहांगिर शामिल हैं।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

उन्होंने बताया कि महिला पत्रकारों और विश्लेषकों की निजी जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं।

मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि यह जानकर बहुत तकलीफ हो रही है कि महिला पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें गालियां दी जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड