जरुरी जानकारी | पाकिस्तान ने 7,130 अरब रुपये का बजट पेश किया, रक्षा बजट 4.7 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को नए वित्त वर्ष के लिए 7,130 अरब रुपये का ‘‘कोरोना बजट’’ पेश किया, जिसमें रक्षा बजट के लिए 1,289 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 4.7 प्रतिशत अधिक है।

इस्लामाबाद, 12 जून पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को नए वित्त वर्ष के लिए 7,130 अरब रुपये का ‘‘कोरोना बजट’’ पेश किया, जिसमें रक्षा बजट के लिए 1,289 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 4.7 प्रतिशत अधिक है।

पिछले साल रक्षा बजट 1,227 अरब रुपये था।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

सरकार ने अगले वर्ष के लिए जीडीपी वृ्द्धि दर 2.1 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा है।

उद्योग और उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को संसद में पेश किया।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मौजूद थे।

अजहर ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा गंभीर हालात पर यह बजट आधारित है। इसलिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने की कोशिश कर रहे हैं और कोई नया टैक्स नहीं लगा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार का कुल खर्च 7,137 अरब रुपये प्रस्तावित है, जबकि राजस्व घाटा 3,437 अरब रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि कुल कर राजस्व 6,573 अरब रुपये होगा।

बजट के सबसे विवादास्पद फैसलों के तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी को रोकना रहा, जिनमें आमतौर पर हर बजट में बढ़ोतरी की जाती थी।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और एहतियाती उपायों ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं की तरह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी कोरोना वायरस से प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार करों को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि पाकिस्तान में कर-जीडीपी अनुपात 11 प्रतिशत है, जो दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है।

इस दौरान विपक्षी दलों ने इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ संसद में हंगामा किया, लेकिन मंत्री ने अपना बजट भाषण जारी रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\