देश की खबरें | पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, राहुल गांधी के साथ किया था मंच साझा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को मंगलवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिन्होंने हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया था। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, छह अक्टूबर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को मंगलवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिन्होंने हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया था। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने कहा, "उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश है।"

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

डॉक्टर ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है और वह घर में पृथक-वास में है। जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उनकी भी जांच की जाएगी।

सिद्धू सोमवार को "खेती बचाओ यात्रा" के लिए संगरूर में थे, जिन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया था।

गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिनों तक राज्य में कई "ट्रैक्टर रैलियों" का नेतृत्व किया। मंगलवार दोपहर बाद वह विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\