देश की खबरें | देशमुख को महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए: भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को विपक्षी दल के सदस्यों के बारे में तीखी टिप्पणियां करने के बजाय राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, छह अक्टूबर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को विपक्षी दल के सदस्यों के बारे में तीखी टिप्पणियां करने के बजाय राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने यहां संवाददातओं से कहा कि देशमुख भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बिहार में उनके चुनाव प्रचार अभियान के सिलसिले में सवाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

देशमुख ने मुम्बई में मीडिया से बातचीत में सवाल किया था कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी फडणवीस वहां के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं जद (यू) नेता गुप्तेश्वर पांडे के पक्ष में प्रचार करेंगे, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र और मुम्बई पुलिस को कथित रूप से ‘बदनाम’ किया था।

दरेकर ने राकांपा के मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘ हम लोकतांत्रिक देश में हैं और कोई भी किसी दल से जुड़ सकता है। इसलिए यदि पूर्व डीजीपी जद(यू) से जुड़ते हैं तो किसी को उससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कुछ गंभीर मुद्दे हैं। उन्हें (देशमुख) महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था से संबंधित इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।’’

भाजपा बिहार में जद (यू) नीत सरकार में घटक दल है, जहां अक्टूबर- नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी पार्टी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\