देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 438 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी समेत 438 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बुधवार को पुष्टि हुई। राज्य में अभी तक 13498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 12 अगस्त छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी समेत 438 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बुधवार को पुष्टि हुई। राज्य में अभी तक 13498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में आज 269 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार: भारत मौसम विभाग: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 438 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें रायपुर जिले से 154, राजनांदगांव से 55, रायगढ़ से 41, दुर्ग से 29, बस्तर से 26, सुकमा से 19, बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जशपुर से 13, कोरबा से 11, बलौदाबाजार और सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा से नौ, महासमुंद से छह, बालोद और कांकेर से पांच-पांच, धमतरी, बेमेतरा और अन्य राज्य से तीन-तीन, बीजापुर से दो तथा गरियाबंद, मुंगेली और सरगुजा से एक-एक मरीज शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

रमन सिंह ने ट्वीट किया है, ‘‘मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। मैं और मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी पृथक-वास में रहते हुए जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी पृथक-वास में रहे और अपनी जांच कराए।’’

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण से आज पांच लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,94,141 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 13,498 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक 9508 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 3881 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण से 109 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\