चीन में भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वतन वापसी के लिए संपर्क करने को कहा

भारत सरकार ने सोमवार को घोषणा कि थी कि विदेश में फंसे नागरिकों को वापस लाने के अभियान की शुरुआत सात मई से होगी।

जमात

बीजिंग, छह मई चीन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कोरोना वायरस यात्रा प्रतिबंधों के कारण यहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों से संपर्क करने को कहा। दूतावास ने कहा कि जो भारतीय वतन वापसी के इच्छुक हैं तो वे संपर्क करें लेकिन यह साफ किया कि प्रवासी मजदूरों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओें और छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भारत सरकार ने सोमवार को घोषणा कि थी कि विदेश में फंसे नागरिकों को वापस लाने के अभियान की शुरुआत सात मई से होगी।

दूतावास की वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक, '' भारत सरकार ने देश के बाहर फंसे भारतीय नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने का फैसला किया है।''

इसके मुताबिक, यात्रा का खर्च संबंधित यात्रियों को वहन करना होगा और मुसीबत में फंसे और अधिक जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बयान के अनुसार, भारत वापस जाने के इच्छुक लोगों को यह वचन देना होगा कि वे पहुंचने पर 14 दिन के अनिवार्य संस्थागत पृथक-वास में रहेंगे और इसका शुल्क भी अदा करेंगे और वे अपने जोखिम पर यात्रा कर रहे होंगे।

इसमें कहा गया, हालांकि, चीन में फंसे भारतीयों को अभियान के पहले चरण में वापस लाने पर विचार नहीं किया गया हालांकि सभी से यह निवेदन किया जाता है कि अपने पूरे विवरण और सहमति के साथ दूतावास की ई-मेल आईडी पर संपर्क करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान