देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा के एक बैंक में दिनदहाड़े लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा के सिग्मा सेक्टर स्थित इंडियन बैंक पर मंगलवार शाम साढे़ तीन बजे के करीब हथियारबंद तीन बदमाशों ने धावा बोला और बैंक के कैशियर और वहां मौजूद एक ग्राहक साथ मारपीट करके तीन लाख 90 हजार रुपये नगद लूट लिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, छह सितंबर ग्रेटर नोएडा के सिग्मा सेक्टर स्थित इंडियन बैंक पर मंगलवार शाम साढे़ तीन बजे के करीब हथियारबंद तीन बदमाशों ने धावा बोला और बैंक के कैशियर और वहां मौजूद एक ग्राहक साथ मारपीट करके तीन लाख 90 हजार रुपये नगद लूट लिए।

बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड के साथ भी मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिग्मा सेक्टर में इंडियन बैंक है। वहां पर मंगलवार शाम साढे़ तीन बजे के करीब हथियारबंद तीन बदमाश आए। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही हथियार के बल पर कैशियर को कवर कर लिया, तथा उसके साथ मारपीट करके दो लाख 16 हजार रुपये लूट लिए।

उन्होंने बताया कि बैंक में पैसा निकालने आए एक ग्राहक से भी बदमाशों ने हथियार के बल पर एक लाख 74 हजार रुपये की लूट की।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

उन्होंने बताया कि जब गार्ड ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

अपर आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\