देश की खबरें | गुजरात में खेत मालिक पर महिला मजदूर का बलात्कार करने का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले के एक गाँव में एक खेत मालिक ने 22 वर्षीय एक आदिवासी महिला का कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, छह अक्टूबर गुजरात के कच्छ जिले के एक गाँव में एक खेत मालिक ने 22 वर्षीय एक आदिवासी महिला का कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने इस मामले में दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि कथित घटना 16 सितंबर को अंजार तालुका के रतनाल गांव में घटी थी, लेकिन प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज की गई क्योंकि आरोपी रणछोड़ अहीर ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति को मारने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.
घटना के समय यह दंपति अहीर के खेत में मजदूर के रूप में काम कर रहा था।
घटना के बाद, दंपति पुलिस से संपर्क किए बिना अपने मूल जिले दाहोद चले गए थे।
मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
प्रवासी मजदूरों के हित के लिए काम करने वाले एनजीओ मजदूर अधिकर मंच की सचिव मीना जादव ने कहा कि गुजरात पुलिस के मानवाधिकार प्रकोष्ठ सहित विभिन्न वर्गों के दबाव के बाद अहमदाबाद के साबरमती पुलिस स्टेशन में जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने साबरमती थाने के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुरू में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
जादव ने कहा कि पीड़िता के पति ने दाहोद में एनजीओ से संपर्क किया, जिसके बाद पीड़िता को अहमदाबाद लाया गया, जहां उसने मामला दर्ज कराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)