देश की खबरें | किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिले के पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज तथा केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया।
जींद, छह अक्टूबर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिले के पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज तथा केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय पहुंच कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया को सौंपा।
यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.
प्रदर्शन से पहले इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व पुलिस महानिदेशक और पार्टी नेता डॉ. महेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में रोष सभा का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून प्रदेश सरकारों के अधिकारों पर अतिक्रमण करने की कोशिश है जिसका इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पुरजोर विरोध करता है।
उन्होंने कहा कि इनेलो इन कानूनों को कृषि एवं किसानों के हित में तुरंत प्रभाव से सरकार को वापस लेने की अपील करता है।
डॉ.मलिक ने कहा कि पिपली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए किसानों पर बिना किसी चेतावनी के बर्बरता पूर्व में लाठीचार्ज किया गया। सरकार लाठी चार्ज करके अपनी दमनकारी नीतियों से किसानों मजदूरों और व्यापारियों की आवाज को दबाना चाहती है।
इस मौके पर इनेलो जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)