देश की खबरें | एंटीजन जांच बढाएं, आंकड़ों को केंद्रीय पोर्टल पर अपलोड करें : आईसीएमआर ने राज्यों से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 की एंटीजन जांच के लिए सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को अनुमति देने को कहा है ।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 की एंटीजन जांच के लिए सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को अनुमति देने को कहा है ।
मुख्य सचिवों को एक पत्र में ऐसी जांच का आंकड़ा आईसीएमआर पोर्टल पर भी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है ताकि पृथक-वास या उपचार के लिए संक्रमण के मामलों के बारे में प्रशासन अवगत रहे ।
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने सुनश्चित करने को कहा है कि जांच बढ़ायी जाए और इस बारे में सूचना भी मुहैया करायी जाए।
उन्होंने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर आईसीएमआर पोर्टल पर डाटा एंट्री के लॉगिन के लिए आवेदन भी करने को कहा है ।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.
भार्गव ने कहा कि त्वरित एंटीजन जांच को लेकर आईसीएमआर को सार्वजनिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों, छोटे निजी और सरकारी संस्थानों, मंदिरों आदि से कई अनुरोध मिले हैं ।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी सरकारी अस्पताल, प्रयोगशालाएं और एनएबीएच या एनएबीएल मान्यताप्राप्त सभी निजी अस्पताल तथा प्रयोगशालाएं एंटीजन जांच शुरू कर सकते हैं और आईसीएमआर पोर्टल पर डाटा एंट्री लॉगिन के लिए आवेदन करना होगा।
पत्र में कहा गया है कि एंटीजन जांच के सभी केंद्र आरटी-पीसीआर जांच केंद्र से जुड़े होने चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)