देश की खबरें | असम में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत, मृतक संख्या 21 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढकर 13,336 हो गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, आठ जुलाई, असम में बुधवार को कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढकर 13,336 हो गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में चार मरीजों की मौत हो गई जबकि तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टीएमसीएच) में एक व्यक्ति की मौत हुई।

यह भी पढ़े | बिहार के मुख्यमंत्री के आवास पर ‘‘वेंटिलेटर युक्त अस्पताल’’ संबंधी आदेश वापस लिया गया.

मंत्री ने कहा कि जीएमसीएच में मरने वाले सभी चार लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। सबसे उम्रदराज व्यक्ति 75 वर्ष के थे। वे जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और उन्हें गंभीर निमोनिया और अन्य समस्या थी।

सरमा ने ट्वीट किया, “ कोविड-19 संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले चार और पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह परीक्षा की घड़ी है और हम सभी को बार-बार दिए जा रहे दिशानिर्देशों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और अत्यावश्यक हालातों में ही बाहर जाने का पालन करना होगा।”

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 16883 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 61.53% पहुंचा: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि टीएमसीएच में जिस मरीज की मौत हुई, वह उदलगुरी जिले का 30 वर्षीय व्यक्ति था। उसे सात जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरमा ने एक अन्य ट्वीट में युवक की मौत पर दुख व्यक्त किया।

इन पांच मरीजों के अलावा मंगलवार को दो और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वालों की संख्या सात पहुंच गई।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 814 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 13,336 पहुंच गई। नए मामलों में से 588 गुवाहाटी से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन