वायरल

8 पत्नियों के साथ रहता है युवक, सबके साथ रोमांस के लिए अपनाया ये नियम, Video में बताया सफलता का राज

Tattoo आर्टिस्ट ऑन्ग डैम सोरोट (Ong Dam Sorot) ने अपने 8 पत्नियों से मिलने का किस्सा बयां किया. सोरोट के मुताबिक हर बार उन्हें पहली नजर में प्यार हुआ.

8 पत्नियों के साथ रहता है युवक, सबके साथ रोमांस के लिए अपनाया ये नियम, Video में बताया सफलता का राज
ऑन्ग डैम सोरोट और उनकी पत्नियां (Photo Credit : Twitter))

30 जनवरी: अक्सर आपने एक शख्स के तीन से चार शादियों की कहानियों के बारे में सुना होगा, लेकिन आजकल एक शख्स 8 शादियां करके सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. इस शख्स का नाम ऑन्ग डैम सोरोट (Ong Dam Sorot) है, जो थाइलैंड (Thailand) का रहने वाला है. Monalisa Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं मोनालिसा, हॉटनेस से ढा रही हैं कहर

पेशे से Tattoo आर्टिस्ट सोरोट अपनी 8 पत्नियों (Artist Eight Wives) के साथ रहते हैं.  माना जाता है कि 1 से अधिक पत्निया होने पर अक्सर उनके बीच मनमुटाव हो जाता है, लेकिन उनकी सभी पत्नियां बिना मनमुटाव के एक साथ एक ही घर में रहती हैं. वे सभी अपने पति ऑन्ग डैम सोरोट से बहुत प्यार करती हैं और उसे दुनिया का सबसे अच्छा आदमी मानती हैं. उनका मानना है कि ऑन्ग डैम उन सबका बहुत ख्याल रखता है.

एक रिपोर्ट के अनुसार टैटू आर्टिस्ट सोरोट ने एक टीवी शो में इंटरव्यू  दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नियां चार अलग-अलग बेडरूम में सोती हैं और "अपने पति के साथ सोने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हैं." उन्होंने बताया कि उनकी 8 पत्नियां एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी तरह से रहती हैं उनके इस इंटरव्यू को यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

सोरोट ने अपने पत्नियों से मिलने का किस्सा बयां किया. सोरोट के मुताबिक हर बार उन्हें पहली नजर में प्यार हुआ. टैटू आर्टिस्ट सोरोट अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से एक दोस्त की शादी में मिले थे. दूसरी पत्नी नोंग एल से उनकी मुलाकात बाजार में हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि नोंग एल सोरोट की पहली पत्नी के बारे में जानती थी, इसके बावजूद उन्होंने सरोट से शादी की.

सोरोट के मुबाबिक वह अपनी तीसरी पत्नी से अस्पताल में मिले थे, जबकि चौथी पत्नी से  इंस्टाग्राम, पांचवीं बीवी से फेसबुक और छठी पत्नी से टिकटॉक पर बातचीत हुई थी. इसके बाद मां के साथ धार्मिक स्थल जाते वक्त सोरोट की मुलाकात सातवीं पत्नी नॉन्ग से हुई और फिर आठवीं पत्नी नॉन्ग माई से वो छुट्टियों के दौरान मिले थे, जहां उनकी अन्य पत्नियां भी मौजूद थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, सोरोट की सफल शादी का राज उसका देखभाल करने वाला स्वभाव है. उनकी सभी पत्नियों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि वह "बहुत देखभाल करने वाले और प्यारे शख्स हैं." पत्नियों ने कहा कि वह उनके साथ व्यवहार करते हैं, इसमें झगड़ने वाली कोई बात ही नहीं है. हम एक साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).