Worldwide COVID-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना के आंकड़े 1.1 करोड़ के पार, संक्रमण से मरनें वालों की संख्या 5.24 लाख से अधिक

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 524,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन 44216, इटली 34833, फ्रांस 29896, मेक्सिको 29843, स्पेन 28385, भारत 18213, ईरान 11606, और पेरू 10226, हैं.

कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

वाशिंगटन, 4 जुलाई: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 (COVID-19) मामलों की कुल संख्या 1.1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 524,000 से अधिक हो गई हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 11,047,217 हो गई थी, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 524,614 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,793,425 मामलों और 129,432 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण से प्रभावित देश है, जहां सर्वाधिक मृत्यु दर्ज की गई है. ब्राजील 1,539,081 संक्रमण और 61,884 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 टीका अनुसंधान दलों ने टेस्ट डिजाइन किया जारी, टीकों ने क्लिनिकल परीक्षण के पहले चरण में किया प्रवेश

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टी से रूस तीसरे (666,941) स्थान पर है, और उसके बाद भारत (625,544), पेरू (295,599), चिली (288,089), ब्रिटेन (285,787), स्पेन (250,545), मेक्सिको (245,251), इटली (241,184) , ईरान (235,429), पाकिस्तान (221,896), फ्रांस (204,222), तुर्की (203,456), सऊदी अरब (201,801), जर्मनी (196,780), दक्षिण अफ्रीका (177,124), बांग्लादेश (156,391), कनाडा (106,962) और कोलम्बिया (106,392) हैं.

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (44,216), इटली (34,833), फ्रांस (29,896), मेक्सिको (29,843), स्पेन (28,385), भारत (18,213), ईरान (11,606) और पेरू (10,226) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड