Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़े 1.01 करोड़ तक पहुंचे, अब तक 500,000 से अधिक संक्रमितों की गई जान

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.01 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 500,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 43,634, इटली 34,738, फ्रांस 29,781, स्पेन 28,343, मैक्सिको 26,648 और भारत 16,095हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 29 जून : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.01 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 500,000 से अधिक हो गई हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि सोमवार सुबह तक, मामलों की कुल संख्या 10,115,912 हो गई थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 501,233 हो गई थी.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,548,143 मामलों और 125,799 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है. ब्राजील दूसरे स्थान पर आता है. यहां कुल मामले 1,344,143 है, जबकि घातक वायरस से हुई मौते 57622 है.

यह भी पढ़ें: Kawasaki Disease-Like Symptoms in Mumbai? मुंबई में COVID-19 संक्रमित युवाओं में मिली नई बीमारी के लक्षण, डॉक्टरों की बढ़ी समस्या

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, रूस तीसरे (633,563) स्थान पर है और उसके बाद भारत (528,859), ब्रिटेन (312,640), पेरू (279,419), चिली (271,982), स्पेन (248,770), इटली (240,310), ईरान (222,669), मैक्सिको (216,852), पाकिस्तान (202,955), फ्रांस (199,476), तुर्की (197,239), जर्मनी (194,693), सऊदी अरब (182,493), दक्षिण अफ्रीका (138,134), बांग्लादेश (137,787) और कनाडा (105,153) है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (43,634), इटली (34,738), फ्रांस (29,781), स्पेन (28,343), मैक्सिको (26,648), भारत (16,095) और ईरान (10,508) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट