Coronavirus Cases Worldwide: दुनियाभर में कोरोना महामरी के आकड़ें 2.62 करोड़ के पार, अब तक 867,219 संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.62 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. वहीं इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 867,000 से अधिक हो गई है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश भारत 67,376, मेक्सिको 66,329, ब्रिटेन 41,615 और चिली 11,422 हैं.
वाशिंगटन, 4 सितंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.62 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. वहीं इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 867,000 से अधिक हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शुक्रवार की सुबह तक, मामलों की कुल संख्या 26,208,690 हो गई है, वहीं मौतों की संख्या बढ़कर 867,219 हो गई.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 6,149,265 संक्रमण के मामलों और इसस हुई 186,785 मौतों के साथ सबसे प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं ब्राजील 4,041,638 संक्रमण और 124,614 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 3,853,406 स्थान पर है और उसके बाद रूस 1,006,923, पेरू 657,129, कोलम्बिया 633,339, दक्षिण अफ्रीका 633,015, मेक्सिको 616,894, स्पेन 488,513, अर्जेंटीना 451,198, चिली 416,501, ईरान 380,746, ब्रिटेन 342,686, फ्रांस 338,220, बांग्लादेश 319,686, सऊदी अरब 318,319, पाकिस्तान 297,014, तुर्की 274,943, इटली 272,912, जर्मनी 248,840, इराक 247,039, फिलीपींस 228,403, इंडोनेशिया 184,268, कनाडा 132,527, यूक्रेन 131,300, इजरायल 124,455, कतर 119,420, बोलिविया 117,928, इक्वाडोर 116,360 और कजाकिस्तान 106,032 हैं.
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश भारत 67,376, मेक्सिको 66,329, ब्रिटेन 41,615, इटली 35,507, फ्रांस 30,712, स्पेन 29,234, पेरू 29,068, ईरान 21,926, कोलंबिया 20,618, रूस 17,479, दक्षिण अफ्रीका 14,563 और चिली 11,422 हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

