विदेश

Coronavirus: WHO ने बताया कोविड-19 का रामबाण इलाज

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस ने पूरी दुनिया से एकजुट होकर कोविड-19 को पराजित करने का आह्वान किया. उन्होंने जोर दिया कि एकता ही कोविड-19 का रामबाण है. ट्रेडोस ने कहा कि कोविड-19 पूरी दुनिया के लिए चेतावनी है, साथ ही दुनिया द्वारा एक समान भविष्य रचने का अच्छा मौका भी.

Coronavirus: WHO ने बताया कोविड-19 का रामबाण इलाज
WHO के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस (Photo Credits: Getty Images)

बीजिंग: डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने पूरी दुनिया से एकजुट होकर कोविड-19 (Coronavirus) को पराजित करने का आह्वान किया. उन्होंने जोर दिया कि एकता ही कोविड-19 का रामबाण है. ट्रेडोस ने कहा कि कोविड-19 पूरी दुनिया के लिए चेतावनी है, साथ ही दुनिया द्वारा एक समान भविष्य रचने का अच्छा मौका भी. उन्होंने यूरोपीय आयोग द्वारा आयोजित कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 7.4 अरब यूरो का चंदा इकट्ठा करने की सराहना की.

उन्होंने विश्व से कोविड-19 को पराजित करने के उपायों की खोज करने की अपील की. उनके मुताबिक, हरेक आदमी की रक्षा की जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).