विदेश

ब्रिटिश सरकार ने की घोषणा, सेना में सभी पदों पर नियुक्त की जा सकेंगी अब महिलाएं

ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि महिलाएं अब जल्द ही ब्रिटिश सेना के किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकेंगी, जिनमें एसएएस जैसी प्रतिष्ठित इकाई भी शामिल है.

ब्रिटिश सरकार ने की घोषणा, सेना में सभी पदों पर नियुक्त की जा सकेंगी अब महिलाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

लंदन: ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि महिलाएं अब जल्द ही ब्रिटिश सेना के किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकेंगी, जिनमें एसएएस जैसी प्रतिष्ठित इकाई भी शामिल है. इस फैसले को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए ब्रिटेन के रक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने कहा कि सेना में पहले से ही काम कर रही महिलाएं अब उसमें महत्त्वपूर्ण पदों को संभालकर अपनी भूमिका निभा सकेंगी.

इस बीच, उन्होंने कहा कि नई भर्ती के तहत महिलाएं उन पदों के लिए दिसंबर से आवेदन कर सकती हैं. इनमें रॉयल मरीन्स जैसी शाखाएं भी शामिल हैं, जिसके बुनियादी प्रशिक्षण अगले साल अप्रैल में शुरू होने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).