‘ये पैसे किसके हैं?’ पाक संसद में गिरे नोट, स्पीकर के पूछने पर 12 सांसदों ने तुरंत किए हाथ खड़े, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली; Video

जैसे ही स्पीकर ने यह सवाल किया, हैरानी की बात यह रही कि एक-दो नहीं बल्कि करीब 12 से 13 सांसदों ने तुरंत हाथ खड़े कर दिए. जबकि स्पीकर के हाथ में सिर्फ 10 नोट थे, वो भी 5,000 पाकिस्तानी रुपये के.

Pakistan Assembly Viral Video | X

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इस हफ्ते एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने लोगों को हंसा भी दिया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया. संसद की कार्यवाही के दौरान स्पीकर अयाज सादिक को फर्श पर पड़े नोटों का एक बंडल मिला. माहौल उस वक्त दिलचस्प हो गया जब स्पीकर ने नोट लहराते हुए सदन में सवाल किया, “ये पैसे किसके हैं? जिनके हैं, वो हाथ खड़े करें.”

जैसे ही स्पीकर ने यह सवाल किया, हैरानी की बात यह रही कि एक-दो नहीं बल्कि करीब 12 से 13 सांसदों ने तुरंत हाथ खड़े कर दिए. जबकि स्पीकर के हाथ में सिर्फ 10 नोट थे, वो भी 5,000 पाकिस्तानी रुपये के. इस पर स्पीकर ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में तंज कसते हुए कहा, “यहां तो 10 नोट हैं और मालिक 12.” कुछ देर के लिए सदन की औपचारिक कार्यवाही भी रोकनी पड़ी और पूरा दृश्य मजाकिया माहौल में बदल गया.

10 नोट और 12 दावेदार, सदन में छाया ठहाकों का माहौल

आखिरकार सही मालिक तक पहुंचे पैसे

थोड़ी देर बाद यह साफ हो गया कि यह रकम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सांसद मोहम्मद इक़बाल अफरीदी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बाद में असेंबली ऑफिस से अपने पैसे वापस ले लिए. हालांकि मामला यहीं खत्म हो गया, लेकिन इस घटना ने संसद की गरिमा पर जरूर सवाल खड़े कर दिए.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, नेताओं की ईमानदारी पर उठे सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ट्विटर, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने नेताओं की जमकर खिल्ली उड़ाई. कुछ यूज़र्स ने इसे “सिस्टम की सच्चाई” बताया, तो किसी ने लिखा कि “जब ऐसे लोग सत्ता में होंगे, देश कैसे आगे बढ़ेगा.” कई लोगों ने यह भी तंज किया कि लाखों की तनख्वाह और सुविधाएं लेने वाले नेता इतने पैसों के लिए भी दावा कर रहे हैं.

मजाक या मानसिकता का आईना?

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सांसदों ने मजाक में हाथ उठाया होगा और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. लेकिन कई यूजर्स का मानना है कि यह घटना पाकिस्तानी राजनीति की रोजमर्रा की सच्चाई को दिखाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल