काबुल: इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमीशन ने दी जानकारी, कहा- अफगानिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू
अफगानिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया. इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता जबी सदात ने एएफपी से कहा देशभर में मतदान शुरू हो गया है और हम खुश हैं कि मतदान केन्द्रों पर लोग अभी से वोट डालने के लिए पंक्तियों में खड़े हैं.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया. इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता जबी सदात ने एएफपी से कहा, "देशभर में मतदान शुरू हो गया है और हम खुश हैं कि मतदान केन्द्रों पर लोग अभी से वोट डालने के लिए पंक्तियों में खड़े हैं."
अफगानिस्तान में करीब 96 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, लेकिन इनमें से कई लोगों ने 18 साल तक चले युद्ध के बाद किसी भी सरकार के यहां हालात बेहतर कर पाने की उम्मीद खो दी है. वहीं तालिबान ने भी मतदान को लेकर लगातार धमकियां दी हैं. आतंकवादी संगठन ने चुनावी रैलियों और चुनावी दफ्तरों को निशाना बनाने के लिये आत्मघाती हमले किए.
जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए. इसको देखते हुए अफगान अधिकारियों ने सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की हैं. गृह मंत्री मसूद अंदराबी ने कल शुक्रवार को चुनाव में सुरक्षा तैयारियों को रेखांकित करते हुए बताया था कि इसकी रूपरेखा तैयार करने में उन्हें आठ महीने का वक्त लगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

