Pakistan: हिंसक भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी को थाने के बाहर घसीट कर मारा, फिर जिंदा जलाया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को हिंसक भीड़ ने एक थाने पर धावा बोल दिया और उसने ईशनिंदा आरोपी एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला.

(Photo : Twitter)

लाहौर, 11 फरवरी: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को हिंसक भीड़ ने एक थाने पर धावा बोल दिया और उसने ईशनिंदा आरोपी एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

ननकाना साहिब के वार्बर्टन में भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया और उसने ईशनिंदा के आरोपी वारिस ईसा को अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने बताया कि भीड़ ने ईसा को निर्वस्त्र कर दिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला. युवक को जिंदा भी जलाया गया. ईसा को पवित्र ग्रंथ की कथित बेअदबी के मामले गिरफ्तार किया गया था. Indian Man Died in Turkey: तुर्की में भूकंप के बाद से भारतीय का मिला शव, ओम के टैटू से हुई पहचान, मलबे से कुचल गया था चेहरा

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इलाके के लोगों ने दावा किया है कि दो साल बाद जेल से छूटकर आया व्यक्ति पवित्र ग्रंथों पर अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीर चिपकाकर जादू-टोना करता था. इस व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आए हैं. एक वीडियो में बच्चों समेत भीड़ को थाने की गेट पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना में शामिल लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्यों पुलिस हिंसक भीड़ को रोक नहीं पायी. उन्होंने पंजाब में पुलिस महानिरीक्षक को जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ कानून का शासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. किसी को भी कानून को प्रभावित करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड