अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी क्लार्क कूपर अगले सप्ताह आएंगे भारत दौरे पर

अमेरिकी विदेश मंत्रालय में राजनीति व सैन्य मामलों के सहायक मंत्री क्लार्क कूपर अगले सप्ताह भारत दौरे पर आ रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह रक्षा मामलों में प्रमुख साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका पर बातचीत करेंगे.

अमेरिका (Photo Credit- Twitter)

न्यूयार्क : अमेरिकी विदेश मंत्रालय में राजनीति व सैन्य मामलों के सहायक मंत्री क्लार्क कूपर अगले सप्ताह भारत दौरे पर आ रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह रक्षा मामलों में प्रमुख साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका पर बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि वह सिंगापुर में एशिया के रक्षा मामलों के नेताओं की एक प्रमुख बैठक शांगरी-ला- डॉयलॉग में हिस्सा लेने के बाद भारत पहुंचेंगे.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के अगले महीने भारत आने की संभावना है जिससे पहले कूपर का यह दौरा हो रहा है. भारत में नए मंत्रिमंडल का गठन होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ-ग्रहण होने के कारण सिंगापुर की वार्ता में मंत्री स्तर पर भारत की ओर से किसी ने प्रतिनिधित्व नहीं किया.

यह भी पढ़ें : अमेरिका को हुआवेई पर शक, चीनी सरकार के साथ साझा कर रही है जानकारियां : माइक पोम्पिओ

लिहाजा, कूपर के नई दिल्ली का दौरा करने से उनको लोकसभा चुनाव की हालिया जीत के बाद भारत के नेताओं से बातचीत करने का अवसर मिलेगा. विदेश विभाग ने कहा कि कूपर यहां रक्षा सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बातचीत करेंगे. मंत्रालय ने बताया कि 2008 में भारत क साथ रक्षा संबंधी व्यापार शून्य था जो अब बढ़कर 15 अरब डॉलर हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Streaming In India: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त